{"_id":"5c645c99bdec22077e4369e8","slug":"91550081177-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटंबध की मांग को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटंबध की मांग को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परौर (शाहजहांपुर)। परौर गांव को कटान से बचाने के लिए रामगंगा नदी किनारे पक्का तटबंध बनाए जाने की मांग को लेकर शुरू की गई भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को आजाद हिंद क्रांति दल के अध्यक्ष अतीत कुमार बागी ने भूख हडताल को समर्थन दिया। वहीं भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने धारा 51 के अंतर्गत विधान सभा सत्र में तटबंध के निर्माण का मामला उठाया। तीसरे दिन अनशन स्थल पर कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।
भूखहड़ताल पर बैठे रवि सिह, अवधेश शुक्ला रामसुआ, रक्षपाल सिह के समर्थन में तमाम ग्रामीण भी अनशन स्थल पर बैठे हुए हैं। मंगलवार को रक्षपाल व रामसुआ की हालत बिगड़ गई थी। डॉक्टर ने दोनों का चिकित्सीय परीक्षण किया था, लेकिन बुधवार को कोई नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में रोष है। बता दें कि तटबंध बनाए जाने की सिंचाई विभाग से मंजूरी मिल जाने के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर अटकी कार्रवाई पूरी नहीं होने पर सोमवार से रवि सिह, अवधेश शुक्ला रामसुआ, रक्षपाल सिह भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि वह अन्न-जल तभी ग्रहण करेंगे जब परौर को बचाने के लिए रामगंगा पर पक्का तटबंध बनाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर अजय सिंह ने अनशनकारियों की हौसला आफजाई की है।