{"_id":"5c6184a0bdec22737548b541","slug":"91549894816-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने जीएफ कॉलेज में लगाए कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने जीएफ कॉलेज में लगाए कूड़ेदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में रक्षक संस्था अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय में कूड़ेदान लगवाए।
प्राचार्य प्रोफेसर जमील अहमद ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बापू ने स्वच्छ और सुंदर भारत का जो सपना देखा था और उनके इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया। उसी अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए उनका महाविद्यालय कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर महिला, पुरुष और बच्चे मानवाधिकारों तथा व्यक्तिगत गरिमा का विषय भी है, इसलिए हम सभी को स्वच्छ जीवन की कामना के साथ स्वच्छता की ओर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर रक्षक संस्था से जुड़े शिशिर प्रताप सिंह, मधुपाल, दीपिका पाल, चांदनी, नूर फातिमा, अरबाज खान, शाजुद्दीन सागर, रिजवान आदि छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट, कॉमन रूम, कमेटी हॉल, बायोकेमेस्ट्री विभाग, परीक्षा भवन आदि स्थानों पर कूड़ेदान लगाकर सराहनीय कार्य किया। इस अभियान में डॉ. अब्दुल मोमिन, डॉ. मो. तारिक, डॉ. मो. साजिद, डॉ. युक्ति माथुर, डॉ. मो. अरशद खान, डॉ. स्वप्निल यादव, डॉ. निशांत गुप्ता आदि का भी योगदान रहा।