फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पूर्णागिरी शक्तिपीठ के दर्शन कराएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

पूर्णागिरी शक्तिपीठ के दर्शन कराएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस

Sun, 10 Feb 2019 12:12 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरी शक्तिपीठ के दर्शन कराएगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
train shimla
शाहजहांपुर। बरेली से सिंगरौली के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन इसी महीने टनकपुर से सिंगरौली के बीच शुरू हो जाएगा। रेल बोर्ड ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस के संचालन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टनकपुर से संचालन शुरू होने के बाद भी त्रिवेणी एक्सप्रेस के बरेली स्टेशन से छूटने के समय में ज्यादा तब्दीली नहीं होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड के टनकपुर में स्थित देवी शक्ति पीठ पूर्णागिरी की काफी मान्यता है। हर साल चैत्र नवरात्र में पूर्णागिरी का मेला शुरू होता है। शाहजहांपुर समेत सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद कई जिलों से लाखों श्रद्धालु देवी माता के दर्शन को टनकपुर जाते हैं। अब तक शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए मीटर गेज रेल लाइन पर ट्रेन चलती थी। अमान परिवर्तन के चलते मई 2018 में यह रेल रूट बंद कर दिया गया था। इसके बाद से टनकपुर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस वर्ष पूर्णागिरी मेला मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इससे पहले पूर्णागिरी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में लंबित था। प्रस्ताव को बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। फिलहाल त्रिवेणी एक्सप्रेस का बरेली से छूटने का समय दोपहर 12:10 बजे है। जब यह ट्रेन टनकपुर से शुरू होगी तब भी टाइम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फरवरी के अंत तक त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस टनकपुर से संचालित करने को स्वीकृति मिल गई है। इसी महीने इस ट्रेन का टनकपुर से संचालन शुरू होने की उम्मीद है। तैयारियां की जा रही हैं। ट्रेन के बरेली से छूटने के समय में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी कुमार, एडीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed