फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बहुत हुई जागरूकता, गंदगी पर अब भरना होगा जुर्माना

बहुत हुई जागरूकता, गंदगी पर अब भरना होगा जुर्माना

Sun, 23 Dec 2018 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बहुत हुई जागरूकता, गंदगी पर अब भरना होगा जुर्माना
गंदगी पर अब भरना पड़ेगा जुर्माना
विज्ञापन


शाहजहांपुर। स्वच्छ वार्ड प्रतिस्पर्धा में नगर निगम प्रशासन के साथ जिला प्रशासन ने भी काफी मेहनत की। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन प्रतिस्पर्धा में अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि आम-जनमानस का स्वच्छता अभियान में भरपूर सहयोग नहीं मिलना। तमाम जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटकों के बावजूद नगर निगम के 44 में सिर्फ चार वार्डों का ही प्रदर्शन अच्छा रहा। इसको लेकर डीएम अमृत त्रिपाठी भी सख्त हैं। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 की तैयारी में जुटे नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूलने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। इतना ही नहीं नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और संयुक्त नगर आयुक्त, डीपीएम एसबीएम भी औचक निरीक्षण कर सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों की निगरानी करेंगे। गठित ठीमों को जुर्माना का फार्मेट मुहैया कराया जा रहा है। इसके तहत अगर कोई सार्वजनिक स्थान पर थूकता हुआ भी पकड़ा जाता है तो उसे भी 100 रुपये जुर्माना भरना होगा। अगर कोई दुकानदार सार्वजनिक जमीन पर अतिक्रमण करता है और गंदगी फैलाता है तो उसे पांच हजार रुपये प्रतिदिन तक जुर्माना देना होगा। नर्सिंगहोम, क्लीनिक के बाहर अगर मेडिकल कचरा मिलता है तब भी पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा। गंदगी करने पर होटलों से दो हजार रुपये प्रतिदिन, रोड किनारे वाहनों की धुलाई कर गंदगी करने पर एक हजार रुपये प्रतिदिन, हेयर कटिंग सैलून के बाहर गंदगी मिलने पर पांच सौ रुपये तक प्रतिदिन जुर्माना वसूलने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

----------
गंदगी फैलाने वालों की शिकायत करने वाले होंगे सम्मानित
शाहजहांपुर। स्वच्छता को लेकर सख्त हुए नगर निगम ने ऐसे लोगों को भी सम्मानित करने का प्लान तैयार किया है तो गंदगी फैलाने वालों की शिकायत करेंगे। शिकायत मय साक्ष्य वीडियो या फोटो के साथ होनी चाहिए। शिकायत के आधार पर गंदगी फैलाने वाले से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन-
साफ-सफाई सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। आम नागरिकों का यह कर्तव्य भी है। नगर निगम जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। जहां से भी गंदगी की शिकायत मिलती हैं वहां सफाई कराई जा रही है। अगर कहीं पर कोई गंदगी फैला रहा है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा, ताकि भविष्य में वह ऐसा न करे। इसमें भी नाम नागरिकों के सहयोग की जरूरत है।
- विद्या शंकर सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed