{"_id":"5b902114867a5501313c59c2","slug":"91536172308-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यादव सम्मान से नवाजे गए गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यादव सम्मान से नवाजे गए गुरुजन
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 14, 15 में
मुलायम सिंह यादव सम्मान से नवाजे गए गुरुजन
सपा ने शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शिक्षक दिवस पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय और देवी प्रसाद बालिका जूनियर हाई स्कूल में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
देवी प्रसाद बालिका जूनियर हाई स्कूल में सपा के पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सीएल सक्सेना, केशव चंद्र मिश्र, पुष्पलता तिवारी, रिटायर्ड शिक्षक कमलेश गुप्ता और कुंती मिश्रा को शाल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में स्कूल की प्रधान अध्यापिका रेनू पांडेय, राजबेटी वर्मा, सुचिता गंगवार, प्राइमरी विभाग की प्रधान अध्यापिका किरनबाला दीक्षित, असिलेखा अवस्थी, किरन अवस्थी, आरती श्रीवास्तव, सुरभि द्विवेदी, कंचन श्रीवास्तव, आरती सक्सेना, शिक्षामित्र नेता श्याम लाल यादव और विद्यालय प्रबंधक प्रदीप पांडेय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। पार्टी सचिव डॉ. नवनीत यादव, स्तुति गुप्ता, गौरव पांडेय आदि मौजूद रहे।
इधर, सपा कार्यालय पर मनाए गए शिक्षक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि पार्टी के शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मानसिंह यादव, सचिव डॉ. एसपी सिंह पटेल, सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह यादव ने शिक्षक बहादुर सिंह यादव, यूनुस अहमद खां, प्यारे लाल पाली, औतारी सिंह, नत्थू सिंह को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान से नवाजा। आफाक अली खां के संचालन में हुए समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, मुन्नालाल, दिनेश वर्मा, अमित कुमार सिंह, कैलाश सिंह, सईद खां आदि मौजूद रहे।