{"_id":"5b8837ea42c7924667531bf0","slug":"91535653866-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26,घटना की जानकारी लेते एसडीएम रामजी मिश्रा। अमर उजाला
बिजली गिरने से एक की मौत, दो झुलसे
एसडीएम ने मौका मुआयना कर आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
विधायक पुत्र अरविंद ने भी गांव पहुंचकर परिजनों को बंधाया ढांढस
अमर उजाला ब्यूरो
सेहरामऊ दक्षिणी। बारिश के दौरान बृहस्पतिवार सुबह अचानक तेज गरज के साथ बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग झुलस गए। झुलसे दोनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से कुछ देर बाद परिजन उन्हें प्राइवेट में ले गए। एसडीएम सदर ने मौका मुआयना कर मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहीं ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद सिंह ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
कस्बा निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र कश्यप व 20 वर्षीय छोटेलाल उर्फ विजेश कस्बे से दो सौ मीटर दूर दक्षिण दिशा की ओर खेत में मजदूरी करने गए थे। साथ में ही कस्बे के नन्हे का और 12 वर्षीय पुत्र पप्पू भी चला गया। सुबह लगभग 10:30 बजे बरसात के साथ ही बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए तीनों लोग पास में ही एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली राजेंद्र के ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजेश व पप्पू झुलस गए। जानकारी मिलते ही परिजन व गांव के लोग और थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। दोनों झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं राजेंद्र के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा ने मौका मुआयना कर मृतक आश्रितों को शासन से उचित आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।