{"_id":"5ac119064f1c1bed618b4f62","slug":"91522604294-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में आग लगी, हजारों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान में आग लगी, हजारों का सामान राख
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान में आग लगी, हजारों का सामान राख
जलालाबाद के मोहल्ला गौस नगर में हुआ अग्निकांड
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-37
जलालाबाद।
नगर के मोहल्ला गौसनगर में एक बंद मकान में आग लगने से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिस घर में अग्निकांड हुआ वहां 15 जून को शादी होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियां कर रहे थे।
नगर के मोहल्ला गौसनगर निवासी छोटे का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। छोटे के भाई इश्तियाक की 15 जून को शादी है। दो अप्रैल को रोक होनी थी। इश्तियाक दो दिन पहले ही घर आया था। परिवार के बाकी लोगों का आना बाकी था। रविवार को इश्तियाक घर में ताला डालकर खरीददारी करने शाहजहांपुर चला गया था। सुबह करीब नौ बजे पड़ोसियों ने घर में धुआं उठता देखा। इश्तियाक को सूचना देने के बाद पड़ोसी आग बुझाने में जुट गए। जब तक इश्तियाक पहुंचा घर में रखी 27 हजार नकदी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन समेत घरेलू सामान राख हो चुका था।अनुमान लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी होगी।