फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   त्रिवेणी एक्सप्रेस में 18 से बढ़कर 22 कोच होंगे

त्रिवेणी एक्सप्रेस में 18 से बढ़कर 22 कोच होंगे

Wed, 13 Feb 2019 11:28 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस में 18 से बढ़कर 22 कोच होंगे
शाहजहांपुर। त्रिवेणी एक्सप्रेस में अब 18 के स्थान पर 22 कोच होंगे। नए कोच जुड़ने के साथ ट्रेन में यात्रियों की क्षमता बढ़ जाएगी। ट्रेन का टनकपुर से संचालन शुरू करने से पहले इसमें चार नए कोच जोड़ने की तैयारी है। डिवीजन ने चार नए कोच की मांग की है। नए कोच इसी महीने मिलने के साथ ट्रेन का संचालन टनकपुर से शुरू हो जाएगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही इसमें एक इंजन भी जोड़ने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन फिलहाल बरेली से सिंगरौली के बीच होता है। बरेली से ट्रेन के छूटने का समय दोपहर 12:10 बजे है। शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन के अमान परिवर्तन के चलते इस पर ट्रेनों का संचालन मई 2018 से बंद है। शाहजहांपुर समेत सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद आदि जिलों के लोगों को पीलीभीत के साथ देवी शक्तिपीठ पूर्णागिरी के दर्शन को जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बरेली-सिंगरौली के स्थान पर टनकपुर-सिंगरौली के बीच करने का निर्णय लिया था। पिछले दिनों रेल बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी। हालांकि, अभी ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। फिलहाल त्रिवेणी एक्सप्रेस में 18 यात्री कोच हैं। टनकपुर से संचालन शुरू करने से पहले ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ाकर 22 की जानी है। इससे ट्रेन में ज्यादा यात्री सवार हो सकेंगे। चैत्र नवरात्र मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहे हैं। इन दिनों टनकपुर में प्रसिद्ध शक्तिपीठ पूर्णागिरी का मेला लगता है। उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु मेला जाते हैं। त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन टनकपुर से शुरू होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन


पहाड़ पर पुशअप के लिए लगेंगे दो इंजन
त्रिवेणी एक्सप्रेस में फिलहाल 18 कोच हैं। इनको खींचने के लिए एक इंजन का इस्तेमाल हो रहा है। ट्रेन का संचालन टनकपुर से शुरू होगा तब ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़कर 22 हो जाएगी। टनकपुर पहाड़ी क्षेत्र है। ऐसे में 22 कोच को खींचने में एक इंजन की रफ्तार घट जाएगी। ट्रेन की रफ्तार प्रभावित न हो इसके लिए इसमें पुशअप के लिए एक और इंजन भी जोड़ने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बरेली के स्थान पर टनकपुर से प्रस्तावित है। इसे स्वीकृति मिल गई है। जल्द नया टाइम टेबल भी जारी हो जाएगा। ट्रेन में फिलहाल 18 कोच हैं। इनको बढ़ाकर 22 कोच किए जाने हैं। डिवीजन से कोच मांगे गए हैं। चार नए कोच जुड़ने से ट्रेन में यात्रियों के सवार होने की क्षमता बढ़ जाएगी। संचालन शुरू करने के लिए नए कोच और टाइम टेबल का इंतजार है।
प्रभाष कुमार, डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed