फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहर में डूबने से युवक की मौत

नहर में डूबने से युवक की मौत

Thu, 03 Jan 2019 07:38 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत
मीरानपुर कटरा(शाहजहांपुर)। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक शारदा नहर में डूब गया। करीब डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। परिजन उसे बरेली ले गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामनगर कालोनी निवासी आशिफ अली बेटे 18 वर्षीय तौहीद अली का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने की वजह से उसे परिवार वाले हर समय अपनी नजर के सामने रखते थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे वह घर से निकल गया और करीब पांच सौ मीटर दूर शारदा नहर पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके पास फुटबॉल थी, जो किसी तरह नहर में गिर गई। वह बाल निकालने नहर में उतरा, तो गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख मोहल्ला इस्लामनगर के कुछ युवकों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया। उधर, पुलिस कस्बे के चार गोताखोरों को बुला लाई। गोताखोरों ने करीब साढ़े तीन बजे उसे बेहोशी की हालत में ढूंढ निकाला। परिजन जिंदा होने की उम्मीद में उसे सीएचसी ले गए लेकिन यहां डॉक्टर मौजूद न होने पर वह हंगामा करने लगे मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को परिजनों सहित बरेली भेज दिया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed