फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सीएम की सभा के बाद फसल नुकसान का आंकलन शुरू

सीएम की सभा के बाद फसल नुकसान का आंकलन शुरू

Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीएम की सभा के बाद फसल नुकसान का आंकलन शुरू
शाहजहांपुर। खुदागंज ब्लॉक के गांव नवादा दरोबस्त में मुख्यमंत्री की सभा से फसलों को हुए नुकसान का आकलन प्रशासन ने शुरू कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल ने इसके लिए मौका मुआयना शुरू कर दिया है। जल्द रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी। सीएम की सभा के दौरान उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ की वजह से गेहूं और गन्ना की फसलों को भी नुकसान हुआ था। यहां से जाते वक्त मुख्यमंत्री ने डीएम अमृत त्रिपाठी को किसानों को क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नवादा दरोबस्त गांव पहुंचे थे। उनके लिए सभा स्थल, मंच और हेलीपैड भी तैयार किया गया था। हेलीपैड के लिए ली गई जमीन की क्षतिपूर्ति पहले ही दे दी गई थी। मुख्यमंत्री की सभा में भारी भीड़ उमड़ी। हजारों लोग खेतों में घुसते हुए हेलीकॉप्टर देखने के लिए हेलीपैड तक पहुंच गए। इससे फसलों को क्षति भी हुई। गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद दूसरे दिन से ही प्रशासन ने फसलों को हुई क्षति के नुकसान का आंकलन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed