{"_id":"5c227736bdec2256b11099ed","slug":"81545762614-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की टीम ने जांची 20 सड़कों की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की टीम ने जांची 20 सड़कों की गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गईं जिले भर में 20 सड़कों की जांच लखनऊ से आई तकनीकी टीम ने पूरी कर ली। टीम वापस लौट गई है। कई सड़कों से निर्माण सामग्री की सेंपल भी लोक निर्माण विभाग की क्वालिटी टेस्ट लैब भेजी गई है। अगले महीने तक इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जिन सड़कों की जांच की गई उनमें नगरीय निकायों द्वारा बनाई गई सड़कें भी शामिल हैं। जांच टीम अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को देगी।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पिछले दिनों सभी जिलों को चेताया था। उन्होंने कहा था कि सड़कों की जांच लखनऊ की टीमें करेंगी। अगर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, अब तक मनमाने ढंग से सड़कों का निर्माण होता रहता था। गुणवत्ता खराब होने की वजह से सड़कें जल्द उखड़ जाती थीं। चालू साल में लोक निर्माण विभाग जिले में 30 से ज्यादा सड़कों का निर्माण करा चुका है। कई जिला मार्ग, स्टेट हाईवे और संपर्क मार्गों का निर्माण चल रहा है। नगर निगम की करीब 13 किमी सड़कों का निर्माण लोनिवि करा रहा है। कई बार सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल भी उठते हैं। लोनिवि द्वारा बनवाई गईं और निर्माणाधीन सड़कों की जांच को लखनऊ से आई लोनिवि की दो सदस्यों के तकनीकी टीम ने 20 सड़कों की जांच की है। सड़कों की जांच में प्रथम दृष्टया किसी स्थान पर गड़बड़ी सामने नहीं आई है। लेकिन, क्वालिटी टेस्ट लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि सड़कों की गुणवत्ता मानक पर कहां तक खरी उतरती है।
लखनऊ से आई दो सदस्यों की टीम ने स्थानीय अभियंताओं के साथ जिले भर में सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान 20 सड़कों की जांच की गई। कुछ की निर्माण सामग्री के सेंपल क्वालिटी टेस्ट के लिए लैब भेजे गए हैं। प्रथम दृष्टया कहीं गड़बड़ी सामने नहीं आई है। बाकी की चीजें लैब से रिपोर्ट आने के बाद साफ होंगी। टीम शासन स्तर पर ही अपनी रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
-आरके पिथौनिया, एक्सईएन लोनिवि प्रांतीय खंड