{"_id":"5b8982f142c79246390382cc","slug":"81535738609-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए यात्रियों का हंगामा, दस मिनट रुकी रही पद्मावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए यात्रियों का हंगामा, दस मिनट रुकी रही पद्मावत
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के लिए यात्रियों का हंगामा, रोकी पद्मावत
चेन पुलिंग कर रोकी गई ट्रेन, बरेली में पानी मिलने की बात पर हुए शांत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। फैजाबाद से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रियों ने पानी नहीं मिलने पर चेन पुलिंगकर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान ट्रेन को दस मिनट तक रुकना पड़ा। यात्रियों को समझाकर शांत करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में पानी न होने के कारण यात्रियों ने पहले बालामऊ में चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोका गया लेकिन यहां समझा दिया गया कि पानी शाहजहांपुर स्टेशन पर मिलेगा। रात 12:50 बजे यहां फ्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। कुछ देर चलने के बाद यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोक दिया। इससे जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। पूरी गाड़ी चेक की गई। चेनपुलिंग करने वालों का पता नहीं चला। एसी कोच के बाहर खड़े यात्रियों से जानकारी की गई तब पता चला कि पानी नहीं होने की वजह से वह लोग परेशान है और पानी की जरूरत है। यह कहकर यात्री हंगामा करने लगे मामला तूल पकड़ते देख आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को बताया गया कि यहां से बरेली का सफर 45 मिनट का है और पानी वहां मिल जाएगा। तब फिर यात्री शांत हुए और ट्रेन को 1:03 बजे यहां से रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी थी करीब 10 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।