{"_id":"5b522aad4f1c1b4b748b620f","slug":"81532111533-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की रैली के पहले व्यवस्थाओं को फाइनल टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की रैली के पहले व्यवस्थाओं को फाइनल टच
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को रोजा मंडी के सामने स्थित रेलवे के मैदान में किसान कल्याण रैली को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को रैली स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को फाइनल टच दिया गया। रैली स्थल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। लोकल पुलिस के साथ पीएसी और केंद्रीय बलों की भी तैनाती रहेगी। प्रवेश के लिए बनाए गए पांचों प्रवेश द्वारों पर शुक्रवार को ही मेटल डिटेक्टर से लैस कर दिया गया। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
किसान कल्याण रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से आठ कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स लगाया गया है। रैली स्थल और यहां बनाया गया मंच बृहस्पतिवार को ही एसपीजी ने कब्जे में ले लिया था। हालांकि, शुक्रवार को हलकी बूंदा-बंदी की वजह से रैली स्थल पर कई स्थानों पर कीचड़ की स्थिति बन गई। रैली स्थल पर तीन विशाल पंडाल बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए बेरीकेडिंग की गई है। रैली के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं।
हेलीपैड के पास से हटाई गईं बिजली की लाइनें
हेलीपैड के पास से बिजली की लाइनों को हटा दिया गया है। दरअसल, बृहस्पतिवार को यहां वायु सेना के हेलीकॉप्टर से रिहर्सल किया गया था। इस दौरान रैली स्थल पर प्रधानमंत्री और उनके सुरक्षा दस्ते के लिए बनाए गए तीनों हेलीपैड पर बारी-बारी हेलीकॉप्टर को लैंडिंग और टेकअप कराया गया था। इसमें एक हेलीपैड के पास से गुजर रहीं बिजली की लाइन समस्या बन रही थीं। इन लाइन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
रैली स्थल पर नहीं होगी पानी की किल्लत
रैली में आने वाले लोगों के लिए पीने के पानी की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए जगह-जगह नगर निगम ने टैंकर रखवाए हैं। पंडालों में मटके और वाटर कूलर भी रखवाए गए हैं। रैली से एक दिन पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
भाजपा में गुटबाजी पर नजर रख रहे महामंत्री संगठन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी सामने आ आए इसके लिए विशेष रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल नजर रख रहे हैं। दो दिन से शाहजहांपुर में जमे महामंत्री संगठन ने गुटबाजी को लेकर जिला स्तर के कई नेताओं से अलग-अलग बात भी की है।
भाजपा में गुटबाजी उस समय सामने आई थी जब 17 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां पहुंचने से पहले पुलिस लाइंस हेलीपैड पर मौजूद विधायक रोशन लाल वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच झड़प हो गई थी। दोनों ने एक दूसरे पर काफी कीचड़ उछाला गया था। प्रधानमंत्री की रैली से पहले इस स्थिति को लेकर हाई कमान चिंतित था। ऐसे में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के एक जिला महामंत्री ने बताया कि रैली में विधायकों, सांसदों को जनता को लाने का जो लक्ष्य दिया गया है प्रदेश महामंत्री संगठन उसकी भी निगरानी करेंगे। इससे यह तय किया जाएगा कि किसने रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे मनोयोग के साथ काम नहीं किया।