{"_id":"5a9d61934f1c1ba3378b72cc","slug":"81520263571-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज और रेलवे की होली पर भरी झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज और रेलवे की होली पर भरी झोली
Updated Mon, 05 Mar 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज और रेलवे की भरी होली पर झोली
एक सप्ताह में रोडवेज को मिला 1.75 करोड़ राजस्व
रेलवे की आमदनी में भी 23 प्रतिशत का हुआ इजाफा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
होली पर यात्रियों के किराए से रोडवेज की झोली भर गई। रोडवेज को 26 फरवरी से पांच मार्च तक एक करोड़ 75 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं रेलवे को भी 23 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ, लेकिन इस दौरान यात्रियों को फिर भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
शाहजहांपुर डिपो ने होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखकर 26 फरवरी से प्रोत्साहन योजना के जरिये रोडवेज बसों का संचालन बनाए रखा। होली पर बाहर से आने वाले लोगों की बसो में खूब भीड़ रही। लंबी दूरी से लेकर लोकल रूट की कुछ बसों में हालत यह थी कि यात्रियों को पैर रखने भर की जगह नहीं मिल रही थी, लेकिन उन्हें सफर तय करना था। कुछ ऐसा ही हाल रेलवे का भी था। सबसे अधिक भी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से आने वाले लोगों की थीं। भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों की तो ट्रेन छूट गई और उन्हें रोडवेज बस का ही सहारा लेना पड़ा। होली के बाद वापस काम पर लौट रहे लोगों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज की प्रोत्साहन योजना को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। रोडवेज को सामान्य दिनों में एक सप्ताह की कमाई का आंकड़ा एक करोड़ 45 लाख रुपये है, वहीं होली पर बढ़कर एक करोड़ 75 लाख पहुंच गया। यानी सात दिन में रोडवेज को तीस लाख रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं जिले में रेलवे की एक माह की कमाई का आंकड़ा दो करोड़ 34 लाख रुपये है। आम दिनों की अपेक्षा होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण 23 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।
--------
होली पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से शाहजहांपुर रेलवे को सामान्य दिनों की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। अभी भीड़ चल रही है। लिहाजा अभी कुछ दिन और रेलवे को फायदा होगा।
विज्ञापन
ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
------
शाहजहांपुर डिपो को 26 फरवरी से लेकर चार मार्च तक एक करोड़ 75 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 30 लाख अधिक है।
सुशील त्रिवेदी, डिपो इंचार्ज