फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसानों का थाने पर हंगामा, धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

किसानों का थाने पर हंगामा, धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 31 Oct 2017 11:01 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
किसानों का थाने पर हंगामा, धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
धरना - फोटो : अमर उजाला
रोजा। किसान और आढ़ती के बीच सोमवार शाम हुई मारपीट के मामले ने आढ़तियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विवाद ने और तूल पकड़ लिया। मंगलवार सुबह जहां आढ़तियों ने नामजद आरोपी किसान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडी में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया, वहीं किसान यूनियन राष्ट्रवादी के कार्यकर्ता शाम पांच बजे किसान की ओर से आढ़तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम सात बजे हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के नरसिया मऊ के किसान दिलबाग सिंह से रुपयों के लेनदेने को लेकर आढ़ती राजकुमार, राजेश कुमार फर्म के मुनीम हरीराम गुप्ता और सचिन गुप्ता से मारपीट हो गई थी। देर रात आढ़तियों के हंगामे के बीच पुलिस ने हरीरामगुप्ता की तहरीर पर किसान दिलबाग सिंह, कुलदीपसिंह, कुुलवंत सिंह, सतनाम सिंह सहित पांच अज्ञात लोगो के खिलाफ डकैती में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मारपीट की इस घटना में किसान दिलबाग सिंह को गंभीर चोट आने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आढ़तियों ने किसान की गिरफ्तारी की मांग और उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए मंडी परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और मंडी कैंपस के दोनों गेट पर तालाबंदी कर खरीद-फरोख्त बंद कर दी। मौके पर एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व सीओ सदर अरुण चंद्र के आश्वासन के बाद ही शांत हुए। वहीं दिलबाग सिंह की ओर से पांच आढ़तियों सहित 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे गुस्साए भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रवादी गुट के बरेली मंडल अध्यक्ष ईशान खां और लखनऊ मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह चौहान की अगवाई में करीब तीन दर्जन कार्यकर्ताओं ने शाम पांच बजे थाना परिसर में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पैसों के लेनदेने को लेकर मारपीट का मामला बताया जा रहा है । कुछ वीडियो क्लिप मिलीं है जिसके द्वारा सत्यता जानने का प्रयास किया जा रहा है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रामजी मिश्रा, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed