फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   श्रंगी ऋषी की तपोभूमि पर आज से कार्तिक मेला शुरू

श्रंगी ऋषी की तपोभूमि पर आज से कार्तिक मेला शुरू

Mon, 30 Oct 2017 06:50 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
श्रंगी ऋषी की तपोभूमि पर आज से कार्तिक मेला शुरू
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। श्रंगी ऋषि की तपोभूमि पर सुप्रसिद्ध कार्तिक मेला ढाईघाट मंगलवार को शुरू हो रहा है। मेला क्षेत्र में रंग बिरंगे तंबू लग गए हैं। इन्हीं तंबुओं में गंगास्नार्थी रात में रुकेंगे। मेले में दूरदराज से आए दुकानदार अपनी दुकानें लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत की देखरेख में लगने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 105 शौचालय बनाए गए, वही पेयजल के लिए 100 हैंडपंप लगा दिए गए। सोमवार को दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें जमानी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को भीड़ अधिक रहने की संभावना के कारण सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए हैं। गंगा तट पर गोताखोरों की ड्यूटी भी लगा दी गई है, जिससे किसी के डूबने पर उसे तत्काल निकाला जा सके। गंगा गहरे पानी वाले स्थानों पर बल्ली लगाकर लाल झंडी टांगी जा रही है। साथ ही घाट के जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए कि वह गहरे स्थान पर किसी को स्नान करने न जाने दें।
विज्ञापन

मेला मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कलान विजयपाल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम तक मेले मे प्रकाश, पेयजल तथा यातायात के लिए रास्ते बना दिए गए। गंगा घाटों की सफाई करा दी गई है। गहराई वाले घाटों को डेंजर जोन घोषित कर दिया गया है। मेला मार्ग पर सुरक्षित और जाम मुक्त यातायात के लिए ढाईगांव के सिंगल लाइन बिछिया छुट्टी पुल के नीचे से बाईपास रोड बनाकर ट्रैफिक वन वे किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले का ऐतिहासिक महत्व
ढाईगांव निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग पंडित श्रीकृष्ण ने बताया कि आदि काल में किसी श्राप वश महान संत श्रंगी ऋषि के नाक पर सींग निकल आया था। सींग से मुक्ति के लिए उन्होंने ढाईघाट गंगातट पर तपस्या की थी। तप के प्रभाव से श्रंगी ऋषि की नाक पर उगा सींग गिर गया था। जिससे इस स्थान का नाम ढाईघाट पड़ा है।
कृषि विकास प्रदर्शनी लगेगी
किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के गुर सिखाने के लिए मेले में कृषि विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है। प्रदर्शनी मे कृषि विभाग के साथ ही लगभग सभी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।

मेले में पंडों ने की आवासी प्लाट की मांग
ढाईघाट के पंडा ग्राम बानगांव निवासी देवीदीन, कमलेश, आशीष, श्यामलाल, गंगाप्रसाद आदि ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर मेले में आवासीय प्लाट आवंटित करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed