{"_id":"59a6bec94f1c1be6278b4811","slug":"81504100041-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कायों में धांधली पर भड़के सफ्त्यारा के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कायों में धांधली पर भड़के सफ्त्यारा के ग्रामीण
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक के सफ्त्यारा गांव में सीसी रोड से लेकर आवास और शौचालयों के निर्माण में धांधली की शिकायतों पर अधिकारियों के कोई ध्यान नहीं देने से वहां के ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। बुधवार को उन्होंने विकास कार्यों में गड़बड़ी की जांच कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन के साथ शपथ पत्र भी दिए।
गांव के राजकुमार, रामचंद्र, महिपाल, जगपाल, अवधेश गुप्ता आदि ने सिटी मजिस्ट्रेट विनयप्रकाश श्रीवास्तव को बताया कि ग्राम प्रधान देवनरायन ने पिछले साल तीन जनवरी को ग्राम सभा की बैठक में पारित पुराने प्रस्ताव के आधार पर 500 मीटर सीसी रोड का निर्माण घटिया सामग्री से कराया। इस कारण लोडेड वाहनों से सीसी रोड धंसने लगा है। कागजों में 512 शौचालय बने दर्शाए गए, लेकिन मौके पर 400 शौचालय भी नहीं बने हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में मानक के अनुरूप लोहिया आवास भी नहीं बनाए गए हैं। आवासों की नींव काफी उथली भराई गई। यही नहीं, लाभार्थियों के खाते से रुपये निकालकर ग्राम प्रधान ने बैंक में ही 50 से 70 हजार रुपये यह कहकर ले लिए कि घर में चोरी होे जाएंगे। बाद में ठेके पर आवास बनवाकर उनमें भी काफी गड़बड़ी की गई। ग्रामीणों ने इन सभी मामलों की जांच कर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और अन्य ब्लॉक कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में भैयालाल, लीलावती, गुरुदेव, सुमित गुप्ता, जितिन कुमार, अमर पाल, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।