{"_id":"59526f7e4f1c1b176d8b456d","slug":"81498574718-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में जनरेटर चलाने की मांग पर भड़के सुपरवाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में जनरेटर चलाने की मांग पर भड़के सुपरवाइजर
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही बैठक के दौरान आशाओं ने गर्मी में स्वास्थ्य सुपरवाइजर से जनरेटर चलाने को कहा तो सुपरवाइजर भड़क गए। आशा बहुओं से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बैठक से निकल जाने का फरमान सुना दिया। गुस्साई आशाओं ने स्वास्थ्य सुपरवाइजर के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में जयदेवी, चंद्रकांती, गिरिजा देवी, मास देवी, गुड्डी देवी, बबली देवी, लज्जा वती, यशोदा देवी, अर्पणा समेत करीब तीन दर्जन आशाएं शामिल रहीं।
उधर, सीएचसी जलालाबाद के चिकित्साधीक्षक ज्ञानेंद्र ने बताया कि शासन के आदेश पर आशा बहुओं के काम का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसमें तमाम तरह की खामियां भी उजागर हो रहीं हैं। इसी को लेकर मीटिंग बुलाई गई थी। कुछ आशाओं ने बखेड़ा खड़ा करने का प्रयास किया। फि लहाल इस मामले की उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है , यदि शिकायत मिली तो जांच कराएंगे।