{"_id":"595263504f1c1b1b458b464c","slug":"81498571600-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
Updated Tue, 27 Jun 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालॉजी के बीकॉम ऑनर्स द्वितीय वर्ष के छात्र तनजोत सिंह का चयन कनाडा के सेनेका कॉलेज टोरेंटो में हो गया है। वह वहां व्यवसायिक प्रबंध (विपणन) पाठ्यक्रम की पढ़ाई करेंगे।
कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि गांव खानपुर हकीमपुर निवासी सुखदेव सिंह और सुखवीर कौर के पुत्र तनजोत की टोरेंटो कॉलेज हॉस्टल में ही आवास की व्यवस्था दी गई है। पूर्व निदेशक डॉ. अकबर अली और विभागाध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि तनजोत ने कड़ी मेहनत और लगन से विदेश में इंस्टीट्यूट का नहीं, इस जनपद का भी नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर वाणिज्य विभाग समन्वयक रूपक श्रीवास्तव समेत स्टाफ ने हर्ष जताया है।