{"_id":"593d45c44f1c1b8b3e8b45cb","slug":"81497187780-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 को बूथ स्तर पर लगेंगे सपा के सदस्यता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 को बूथ स्तर पर लगेंगे सपा के सदस्यता शिविर
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने के लिए 15 जून को बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे। रविवार को सपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए प्रदेश सचिव/ जिला प्रभारी दिनेश सिंह और जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने इस बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया।
इस अवसर पर सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी ने कहा कि चुनाव कोई भी हों, उनमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता को विस्तार देने के लिए बृहस्पतिवार को बूथ स्तर पर एक दिवसीय सदस्यता शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेतृत्व के इस निर्णय से संगठन को भी स्थायी तौर पर मजबूती मिलेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि पार्टी का सदस्य बनने से कार्यकर्ता की एक अलग पहचान बनती है। इसलिए पदाधिकारी सदस्यता अभियान को आंदोलन के तौर पर लेते हुए नए सदस्य जोड़ें। एमएलसी अमित यादव रिंकू ने इस बात पर खुशी जताई कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर वर्ग और समाज के लोग सपा में आस्था व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला प्रभारी दिनेश सिंह ने पदाधिकारियों को सदस्यता बहियां सक्रिय सदस्यों की सूची सहित जिला कार्यालय पर जमा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर अध्यक्ष कपिल सिंह वर्मा, श्याम जी शुक्ला, जीशान खां, विक्रांत चौधरी, दीपक गुप्ता, नसीम खां, जितेंद्र यादव, दिनेश श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह यादव, सचिन मिश्रा, श्याम लाल जाटव, साजिद खां, तेजपाल सिंह, आशु भटनागर, स्वतंत्र पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।