{"_id":"573f37c24f1c1bad63ac703d","slug":"75-july-odif-directed-to-gps","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 ग्राम पंचायतों को जुलाई तक ओडीएफ बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 ग्राम पंचायतों को जुलाई तक ओडीएफ बनाने के निर्देश
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर खुले में शौच की प्रवृत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में सात ग्राम पंचायतें इस कसौटी पर खरी उतर गईं। डीएम पुष्पा सिंह के निर्देश पर सीडीओ पुलकित खरे ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अभियान की प्रगति जांचते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों की निगरानी समिति सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और अधिकारियों को जुलाई माह के अंत तक 75 ग्राम पंचायतें ओडीएफ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, एपीओ, ग्राम पंचायत अधिकारी, खंड प्रेरक और संबंधित ग्राम पंचायतों के ओडीएफ चैम्पियन्स मौजूद रहे। सीडीओ ने बहुत जल्द खुले में शौचमुक्त होने वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा करते हुए पाया कि भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत छीतेपुर, खुदागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहपुर खितौआ, जलालपुर व पौंकी, पुवायां की ग्राम पंचायत जुझारपुर, खुटार की ग्राम पंचायत टोडरपुर और सिंधौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत पसियाखेड़ा में शत-प्रतिशत शौचालय बनवाए जा चुके हैं। अन्य ग्राम पंचायतों की समीक्षा से स्पष्ट हुआ कि सभी संबंधित गावों में थोड़े शौचालय बनना शेष रह गए हैं। सीडीओ खरे ने अधिकारियों को लक्षित ग्राम पंचायतों में अवशेष शौचालय जल्द निर्मित कराकर उन्हें भी ओडीएफ श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगरानी समिति के सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने ग्रामीणों में शौचालयों के प्रति जागरूकता से जुड़े अनुभव सुनाए।
विज्ञापन