{"_id":"5c602aacbdec227395217aa8","slug":"71549806252-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से सहमी महिला ने की रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी से सहमी महिला ने की रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसपी को भेजे को बताया कि उसके पति की सात वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। वह अपने पुत्र के साथ घर रहती है। चार फरवरी की रात पड़ोस का एक युवक उसके घर घुस आया। आहट होने पर उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक मारपीट करने लगा। इस दौरान युवक के घर के लोग भी आ गए और उन्होंने भी उसे पीटा। बचाने आए पुत्र को भी पीटा गया और धमकी दी गई कि उसके पुत्र को जान से मार दिया जाएगा। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। ब्यूरो
स्ट्रीट लाइट सही कराने की मांग
मझिगवां/पुवायां। गांव मझिगवां में लगवाई गई दो स्ट्रीट लाइटें लगभग एक वर्ष से खराब हैं। गांव के लोगों ने बताया कि तमाम बार मांग के बाद भी लाइटें सही नहीं कराई जा रही हैं। गांव के रामबाबू, राधेश्याम, विपिन कुमार, विनय कुमार, गौरव आदि ने बीडीओ से स्ट्रीट लाइटें सहीं कराए जाने की मांग की है। ब्यूरो
ईंट चोरी होने पर वकील ने दी तहरीर
पुवायां। तहसील बार संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि नवीन तहसील भवन में अपनी सीट बनवाने के लिए उन्होंने ईंट आदि मंगवाई थी। शनिवार रात चोर उनकी सीट के पास से दो ट्राली ईंट चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो