फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बूंदाबांदी के साथ पछुआ हवा से सिर चढ़कर बोलने लगी सर्दी

बूंदाबांदी के साथ पछुआ हवा से सिर चढ़कर बोलने लगी सर्दी

Mon, 24 Dec 2018 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ पछुआ हवा से सिर चढ़कर बोलने लगी सर्दी

विज्ञापन
बूंदाबांदी के साथ पछुआ हवा ने ठंड बढ़ाई

शाहजहांपुर। पहाड़ों पर समय से पहले शुरू हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण भूमध्य क्षेत्र से उठने वाली पछुआ हवा अभी तक केवल रातों में सर्दी का कहर बरपा रही थीं, लेकिन अब मौसम के तेवर तीखे हो चले हैं। सोमवार को दिन में आसमान पर छाए हल्के बादल देर शाम घनीभूत हुए तो बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवा चलने लगी।
पिछले दस दिन से रात के वक्त आसमान साफ रहने से न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, लेकिन दिन में बादलों के बावजूद अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री के बीच स्थिर रहा। रविवार शाम से मौसम में थोड़ा बदलाव आया और आसमान पर हल्के बादल छाए तो न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 3.5 डिग्री हो गया। दिन में हल्की धूप निकलने के कारण दोपहर 12 बजे तक तापमान 22 डिग्री रहा, लेकिन हवा के झोंके चलते रहने से शाम तक पारा लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सर्दी में इजाफा होने से कोर्ट-कचहरी के कामों से शहर आने वाले लोगों, परदेसियों, बेघर गरीबों और मजदूर पेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन का आपदा राहत पटल भी सक्रिय हो गया है। इस बार शहर में अलाव जलवाने का पर्याप्त प्रबंध नहीं होने से गरीब तबके के लोगों, खासकर बेघरों को खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर करने वालों को रातें बितानी कठिन हो रही हैं। शासन से जारी बजट से करीब सात हजार कंबल खरीदे गए हैं, लेकिन वह जरूरतमंदों की तुलना में अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
शहर में 10 स्थानों पर अलाव जलाए गए
शाहजहांपुर। तहसीलदार सदर मोनालिसा जौहरी के अनुसार मुख्यालय से 1449 कंबल प्राप्त होने के साथ ही उनका वितरण शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के प्रमुख चौराहों समेत सार्वजनिक महत्व के दस ठिकानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। समाजसेवी अशोक अग्रवाल के अनुसार वह अपने पिता की स्मृति में हर साल की तरह इस बार भी मंगलवार से अलाव के लिए लकड़ी और छीलन उपलब्ध कराने का अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से परामर्श कर अलाव के लिए करीब 30 स्थान चिह्नित किए जाएंगे।
------------------------
ठंड से बचने को जलवाए गए अलाव
मीरानपुर कटरा। सर्दी का प्रकोप बढ़ते ही नगर पंचायत की ओर से नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगाए गए। पिछले एक सप्ताह से सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने नगर पंचायत प्रशासन को नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते नगर पंचायत ने रविवार को मुख्य चौराहा, बस अड्डा, इस्लाम नगर चौराहा समेत आधा दर्जन स्थानों पर अलाव जलवाए। उधर,जैतीपुर क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए ।ब्यूरो

--------------------
तख्त तो डलवाए लेकिन रजाई नहीं
शाहजहांपुर। रैन बसेरा में प्रशासन ने गरीबों को लेटने के लिए तख्त तो डलवा दिए लेकिन ठंड से बचने के लिए कंबल और रजाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोग अभी भी ठंड से ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed