फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चेनपुलिंग कर रोकी गई सुहेलबेग,डिब्रुगढ़, एक दर्जन हिरासत में

चेनपुलिंग कर रोकी गई सुहेलबेग,डिब्रुगढ़, एक दर्जन हिरासत में

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
चेनपुलिंग कर रोकी गई सुहेलबेग,डिब्रुगढ़, एक दर्जन हिरासत में
चेनपुलिंग कर रोकीं सुहेलबेग, डिब्रुगढ़ :14 हिरासत में
विज्ञापन

शाहजहांपुर। लखनऊ से आनंद बिहार जा रही सुहेलवेग व डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक लिया गया। इससे आरपीएफ हरकत में आ गई। आरपीएफ ने चेनपुलिंग करने के शक में 13 लोगों को हिरासत में लिया है।
सुहेलबेग एक्सप्रेस रात 2:25 बजे स्टेशन से गुजरी तो कुछ लोगों ने चेन खींच ली। इस पर ट्रेन स्टेशन से रोडवेज रेलवे फटकिया के पास जाकर रूक गई। चेनपुलिंग होने पर आरपीएफ हरकत में आ गई और मौके पर पहुंची तो कुछ लोग बोगी से उतरकर इधर उधर निकलने की कोशिश कर रहे थे जिनमें से आरपीएफ ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रेन को 2:32 बजे रवाना किया गया। वहीं डाउन लाइन पर बुधवार सुबह आठ बजे डिब्रुगढ़ ट्रेन को भी चेनपुलिंग करके रोक लिया गया। इससे आरपीएफ ने ट्रेन के नजदीक पहुंचकर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

--------------------------
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
शाहजहांपुर। शहर और बंथरा के बीच किलोमीटर संख्या 1241/10 के पास बुधवार सुबह एक युवक का शव रेल लाइन पर मिला। मामले की सूचना पर सिविल पुलिस और जीआरपी पहुंची। दोनों के बीच काफी देर तक सीमा विवाद बना रहा। इस कारण कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। बाद में सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत किसी ट्रेन से गिरने से हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed