फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   काठगोदाम एक्सप्रेस में रेलकर्मी और यात्री में मारपीट

काठगोदाम एक्सप्रेस में रेलकर्मी और यात्री में मारपीट

Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
काठगोदाम एक्सप्रेस में रेलकर्मी और यात्री में मारपीट
काठगोदाम एक्सप्रेस में रेलकर्मी और यात्री में मारपीट
विज्ञापन

विवाद बढने पर यात्री के परिजन लेट गए ट्रेन के इंजन के आगे
कंट्रोल की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मामला कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। काठगोदाम एक्सप्रेस में मंगलवार रात रेल कर्मचारी और यात्री के बीच मारपीट हो गई। कंट्रोल की सूचना पर रोजा में ट्रेन यहां रोकी गई। यहां विवाद बढ़ने पर कुछ लोग ट्रेन इंजन के आगे लेट गए। रेलवे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उन्हें समझाकर पटरी से हटाया, तब मामला शांत हुआ। इस दौरान ट्रेन को 15 मिनट तक रुकना पड़ा।

काठगोदाम से हाबड़ा जा रही काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में इंजन के पीछे लगेज यान में रेलकर्मी प्वाइंट मेन सफर कर रहा था। ट्रेन बरेली में रुकने के बाद जब चलने को हुई, तब तक एक परिवार लगेज यान में चढ़ गया। इस पर रेलकर्मी ने विरोध जताना शुरू किया तो उन लोगों में तू तू, मैं मैं शुरू हो गई। विवाद बढने पर यात्री ने रेलकर्मी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इससे उसके मुंह से खून निकल आया। इस पर उसने बॉकी-टॉकी पावर केबिन और कंट्रोल को सूचना देकर रेलवे पुलिस भेजने को कहा। रात लगभग तीन बजे ट्रेन रोजा में जैसे ही रुकी तभी रेलवे पुलिस आ गई और लगेज यान में बैठे यात्री और उसके परिवार को कस्टड़ी में ले लिया। इस पर रेलकर्मी के हौसले बढ़ गए और उसने यात्री व उसके परिवार को हड़काना शुरू कर दिया। इतने में यात्री और उसके परिवार के लोग ट्रेन के इंजन के आगे लेट गए और रेल कर्मी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इससे रेलवे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए जैसे-तैसे यात्री व उसके परिवार को शांत कर पटरी से हटाया। इस दौरान ट्रेन को 15 मिनट रुकना पड़ा। वहीं जीआरपी चौकी इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed