{"_id":"5b80488d42c792463724ec2d","slug":"71535133837-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने पति सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने पति सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने पति सहित चार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
दहेज में पांच लाख न मिलने पर कुकर्म करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। एक युवती ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति, ससुर और जेठ पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सास को दहेज उत्पीडन का आरोपी बनाया गया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व हरदोई के कस्बा बिलग्राम में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति, जेठ, ससुर, सास दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने मायके सूचना दी तो मायके के लोगों ने पति आदि को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे। पंच फैसला होने पर भी समस्या का हल नहीं हो सका। 30 जुलाई 17 को पति, जेठ और ससुर ने उससे संबंध बनाए और अप्राकृतिक कार्य भी किया। बाद में उसे घर से निकाल दिया गया। उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अधिकारियों को पत्र देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में शरण ली। न्यायालय ने 23 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।