{"_id":"5b2f9dc84f1c1bda6e8b9b0d","slug":"71529847240-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोरी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोरी सहित दो की मौत
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में किशोरी सहित दो की मौत
पुवायां से रात साढ़े दस बजे घर जा रहा था परिवार
जलालाबाद में साइकिल से शोरूम पर जाते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/जलालाबाद। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात पुवायां से अपने घर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे 10 वर्षीय एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, जलालाबाद क्षेत्र के कोला मोड़ के निकट साइकिल सवार बुजुर्ग को पीछे से आए ट्रक ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पुलिस ने सीएचसी भिजवाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सिंधौली के गांव कोटावारी निवासी दिनेश गुप्ता शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पुवायां आए थे। वापस घर जाते समय शाहजहांपुर रोड पर गांव भटपुरा के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दिनेश के साथ बाइक में बैठी उनकी 10 वर्षीय पुत्री शुभी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर दिनेश के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए। पुलिस को इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इधर, जलालाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव किरतापुर निवासी 70 वर्षीय रूपराम नगर के सदर बाजार स्थित सराफ शोरूम पर नौकरी करते थे वह रोजाना सुबह साइकिल से शोरूम पर आते थे और शाम को घर चले जाते थे। रविवार को भी वह शोरूम पहुंचने के लिए गांव से निकले सुबह करीब 9:30 बजे जब वह कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर कोला मोड़ के निकट थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रूपराम साइकिल समेत उछलकर दूर जाकर गिरे इसी बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इधर सड़क से निकल रहे राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल रूपराम को लेकर सीएचसी पहुंची परंतु तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी पर पहुंचे जहां रूपराम का शव देखते ही चीख पुकार मच गई। दरोगा गंभीर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।