{"_id":"5acf76c84f1c1bc93d8b4d15","slug":"71523545800-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी दलों से सहयोग नहीं मिलने पर उपवास पर बैठीं सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी दलों से सहयोग नहीं मिलने पर उपवास पर बैठीं सांसद
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-01, 02 में
शाहजहांपुर में समर्थकों के साथ उपवास पर बैठीं सांसद
केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण भी हुए शामिल
प्रमुख चेहरों की अनुपस्थिति से पार्टी में फिर दिखी गुटबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
संसद की कार्यवाही में लगातार बाधा डालने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को भाजपा सांसद समर्थकों के साथ राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठीं। हालांकि उपवास कार्यक्रम में भी पार्टी की गुटबंदी साफ दिखाई दी। प्रमुख चेहरों समेत कई पदाधिकारी उपवास कार्यक्रम से दूरी बनाए रहे। वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी उपवास स्थल पर कुछ समय व्यतीत कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
गांधी भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णा राज समर्थकों के साथ उपवास पर बैठीं। सांसद ने कहा कि विपक्षी दलों के स्वार्थी और असंवेदनशील होने से विकास कार्यों में अड़ंगेबाजी कर लोकतंत्र को प्रभावित करने का काम किया जा रहा है। सरकार के किसी भी मंत्री या सांसद पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप अब तक नहीं लगा है, जबकि पिछली सरकार में नित नए घोटाले सामने आते थे। ऐसे में भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें लोगों की भागीदारी से साबित होता है कि विपक्षी दलों को अपनी करतूत की सजा आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता देगी।
जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार होने का आह्वान किया। विधायक चेतराम, रोशन लाल वर्मा और वीर विक्रम सिंह प्रिंस आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उपवास कार्यक्रम में सत्यभान सिंह भदौरिया, राजेश चौहान, पंकेश मिश्रा, सूरज तिवारी, अखिलेश पाठक, संतोष दीक्षित समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।