{"_id":"5ac38d174f1c1bcd618b543e","slug":"71522765079-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ
Updated Tue, 03 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवदिया बंकी में फिर दिखा बाघ
गांव के लोगों ने बाघ को झाबर में खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा।
गांव नवदिया बंकी में मंगलवार सुबह बाघ दिखने से दहशत फैल गई। लोग शोर शराबा करते हुए खेत की ओर पहुंचे और बाघ को झाबर की ओर भगा दिया। सूचना देने के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
गांव पूर्वी नवदिया बंकी निवासी सज्जन सिंह मंगलवार सुबह आठ बजे खेत की ओर गए थे। इस बीच सामने से बाघ आता दिखा जिससे वह सहम गए। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे और लोगों को सूचना दी तो अन्य लोग भी शोर मचाते हुए खेत की ओर पहुंच गए। ग्राम प्रधान जोधा सिंह, जसपाल सिंह, राजा सिंह, लक्खा सिंह, गुरमुख सिंह, निर्मल सिंह, हरिप्रकाश व अन्य लोग अपने अपने ट्रैक्टर आदि लेकर मौके पर आ गए। शोर और भीड़ को देखकर बाघ गन्ने के खेत में चला गया।
लोगों ने गन्ने की घेराबंदी कर फिर से शोर मचाया तो बाघ शारदा नहर की पटरी की ओर चला गया। बाद में उसे ग्रामीणों ने नहर पटरी के किनारे झाबर की तरफ खदेड़ दिया। मामले की जानकारी वनकर्मियों को भी दी गई लेकिन किसी ने भी मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। वन दरोगा संजीव कुमार ने बताया कि गांव पूर्वी नवदिया बंकी में बाघ होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई है।