फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Tue, 05 Dec 2017 05:49 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
शाहजहांपुर / तिलहर। थाना तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला खनपुरा निवासी 32 वर्षीय नेमचंद्र की सोमवार रात 1:30 बजे तिलहर स्टेशन पर आउटर के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक के पास मिले सेलफोन के जरिये हादसे की खबर उसके धरवालों को दी गई।
विज्ञापन

मोहल्ला खनपुरा निवासी नेमचंद्र तीन बहनों और भाई चेतराम से छोटे थे। तिलहर कस्बे में ही एक खराद मशीन पर काम करते थे। तीन दिन पहले वह घर से बरेली जाने की बात कहकर निकले थे। सोमवार रात बरेली से घर के लिए लौट रहे थे। तिलहर से एक किलोमीटर पहले आउटर के पास वह रात 1:30 बजे ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन रात में शिनाख्त नहीं हो पाई। तलाशी में उसके पास मोबाइल निकला, तब उसी से कॉल करके सुबह परिजनों को सूचना दी गई। तब मृतक की शिनाख्त हुई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी चंद्रकली के सामने दस वर्षीय बेटे सौरभ, तीन वर्षीय गुल्लन, डेढ़ वर्षीय सुशांत की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed