{"_id":"59a6bdd84f1c1b4c738b46ee","slug":"71504099800-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर सब्जी विक्रेता की मौत
Updated Wed, 30 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात गोरामहुआ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से गांव के ही सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोरामहुआ निवासी 48 वर्षीय रमेश कुमार साइकिल से फेरी लगाकर सब्जी बेचते थे। मंगलवार रात वह सब्जी बेचकर गांव लौट रहे थे। रात नौ बजे वह जैसे ही गांव के मोड़ पर पहुंचे, तभी जलालाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। जानकारी होने पर घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटे और एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।