{"_id":"5991b10b4f1c1be2318b47d3","slug":"71502720267-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य हाईवे किया जाम
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव बाराकलां में कई दिन से बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। इस जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे भीषण गर्मी में आने-जाने वालों को काफी परेशानी हुई। इधर, सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार और एसडीओ ने ग्रामीणों को काफी समझाया। तब कहीं जाम खुल सका। लगभग दो घंटे जाम लगा रहा।
क्षेत्र के गांव बाराकलां में कई दिन से बिजली नहीं आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत संबंधित कर्मचारियों से की, लेकिन उनकी कान पर जूं तक नहीं रेंगी। इससे आजिज आए ग्रामीणों ने सोमवार को दोपहर 12 बजे मुख्य हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम से मुख्य हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिससे आने-जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार और एसडीओ ने ग्रामीणों को काफी समझाया, तब कहीं जाम खुल सका।