फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 thousand people observed the procession of Laat Sahib on Holi in Shahjahanpur

Shahjahanpur: होली पर लाट साहब के जुलूस से पहले 70 हजार लोग मुचलका पाबंद, तिरपाल से ढके गए धार्मिक स्थल

Sat, 23 Mar 2024 01:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 01:48 PM IST
सार

शाहजहांपुर में होली के दिन लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। यह अनूठी परंपरा 300 वर्ष पुरानी है। जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। गड़बड़ी की आशंका के चलते 70 हजार लोगों को पाबंद किया गया है। 

विज्ञापन
70 thousand people observed the procession of Laat Sahib on Holi in Shahjahanpur
लाट साहब के जुलूस के रूट पर भ्रमण करते एसपी व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। त्योहार पर गड़बड़ी करने वाले 70 हजार अराजक तत्वों को पाबंद किया गया। 319 अपराधियों को जिला बदर किया है। 

विज्ञापन


सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए जुलूस रूट के धार्मिक स्थलों को तिरपाल से ढक दिया गया। वहीं, थाने से लेकर चौकी तक पीस कमेटी की बैठकें कर दोनों समुदायों के लोगों के बीच वार्ता कराई। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि गड़बड़ी की आशंका के चलते 70 हजार लोगों को पाबंद किया। जबकि 319 लोगों को जिला बदर किया।
विज्ञापन


रामपुर से पहुंचे लाट साहब: शाहजहांपुर में होली पर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जाएगा जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस को देखते हुए ड्रोन कैमरों से निगहबानी की जाएगी। इसके लिए छह कैमरों को लगाया है। इसके अतिरिक्त 400 कैमरे भी लगाए गए। सुरक्षा की दृष्टि से 13 सीओ, 800 होमगार्ड, आरएएफ व पीएसी को लगाया जाएगा। शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में जुलूस के रास्ते पर रूट मार्च किया। अर्द्धसैनिक बल के साथ निकले अधिकारियों ने लोगों से संवाद भी कायम किया। उनके साथ एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सौम्या पांडेय भी मौजूद रहीं।

पॉलिथीन से ढके 70 ट्रांसफार्मर व 205 खंभे 
लाट साहब के जुलूस को देखते हुए बिजली निगम ने भी तैयारियां लगभग पूरा कर लीं। अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा ने बताया कि जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाले 70 ट्रांसफार्मरों को पॉलिथीन से ढका गया। इसके अतिरिक्त 205 खंभों पर पाॅलिथीन लपेटी गई। कुछ स्थानों पर बिजली की लाइनों को ऊंचा कराकर कार्य पूर्ण कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed