फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 people arrest in voilation of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 70 गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 01 Apr 2020 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
70 people arrest in voilation of lockdown
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर मंगलवार से पुलिस ने जमकर सख्ती शुरू कर दी है। चौक कोतवाली पुलिस ने राजघाट तिराहे से चार, कनौजिया तिराहे से आठ, कच्चा कटरा मोड़ से आठ, मोहम्मदजई मंडी से 11 और मिशन तिराहे से नौ लोगों को सोमवार देर शाम बेवजह सड़क पर घूमते हुए कुल 40 लोगों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सदर पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शाम को इन सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में मोहल्ला मतानी निवासी मुकुल, घूरनतलैया निवासी प्रभाकर, सुनहरी मस्जिद निवासी सुधांशु मिश्रा, मोहल्ला खलीलशर्की निवासी अशित मोहन टंडन, कच्चा कटरा निवासी राहुल सिंह, सुनील गुप्ता, मस्जिदगंज निवासी नितिन गुप्ता, चौक निवासी हर्ष, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां निवासी विवेक गुप्ता, बाबूजई निवासी अजय, पंकज, चौभुर्जी निवासी कामरान, छोटा चौक निवासी सचिन मयूर, मोहम्मदजई निवासी शुभम पटवा, शनी कुमार, मोहित पटवा, मो. हारुन उर्फ शानू, अशोक, मनीष कुमार, सदर बाजार निवासी चंदन, रंग महला निवासी शिवम मिश्रा, थाना कांट के अकर्रारसूलपुर गीतपुरम कॉलोनी निवासी अंशुल मिश्र, वर्कजई निवासी अंबरीश शर्मा, महमंदगढ़ी निवासी साबिर, अजीजगंज निवासी मोहित सक्सेना, सौरभ सक्सेना, मसीतगंज निवासी नीरज प्रजापति, गौहरपुरा मिशन फील्ड निवासी राहुल, सिंजई निवासी विशाल, आलोक जैन, हुसैनपुरा निवासी शाबान, शब्बू, थाना सदर बाजार के मोहल्ला जलालनगर निवासी राजकुमार, मस्जिदगंज निवासी पवन यादव, साउथ सिटी निवासी प्रवीण कुमार, महमंद गढ़ी निवासी मो. साबिर, मानूजई निवासी संजीव कुमार शामिल हैं। वहीं सदर बाजार थाना पुलिस ने भी हद्दफ, अशफाकनगर और उस्मान बाग के पास बेवजह घूमने वाले 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। वहीं, चौक पुलिस ने सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों की 10 बाइकों और एक कार को सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed