{"_id":"575efb934f1c1bb26511ba35","slug":"7-55-crore-from-nhai-authorities-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":" एनएचएआई से प्रशासन ने मांगे 7.55 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएआई से प्रशासन ने मांगे 7.55 करोड़
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई से प्रशासन ने मांगे 7.55 करोड़
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 के चौड़ीकरण हेतु जिले में कुल 41 ग्राम प्रभावित हुए थे जिसमें 4535 लोगों की भूमि प्रभावित हुई थी। अभिनिर्णीत धनराशि व भू अर्जन की कुल धनराशि 48 करोड़ 53 लाख 26 हजार 678 रुपये है। इसमें से एनएचएआई द्वारा 40 करोड़ 98 लाख 27 हजार 685 रुपये भूस्वामियों को वितरण हेतु दिए गए थे जिसमें से अब तक 33 करोड़ 70 लाख 78 हजार 10 रुपये भूस्वामियों में वितरित हो चुके हैं। अभी लगभग 7.28 करोड़ रुपये बंटने शेष हैं। सोमवार को पीडब्ल्यूडी के सचिव अनुराग यादव द्वारा एनएच 24 के चौड़ीकरण संबंधी वीडियोकांफ्रेंसिंग पर ली गई बैठक में डीएम पुष्पा सिंह ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि भूस्वामियों को अवशेष धनराशि वितरण हेतू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से 7.55 करोड़ रुपये की मांग की गयी है।
विज्ञापन