फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   69 thousand teachers and 50 thousand constables will be recruited next month said yogi

यूपी : अगले महीने 69 हजार शिक्षक, 50 हजार सिपाहियों की भर्ती

Mon, 31 Dec 2018 01:33 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 31 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
69 thousand teachers and 50 thousand constables will be recruited next month said yogi
शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

क्रांतिकारी शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोबस्त में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि जनवरी 2019 में 69 हजार शिक्षक और 50 हजार सिपाहियों के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया चल रही है। तिथियां तय होनी बाकी है। युवा इसके लिए तैयारी शुरू कर दें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद के गांव में 249 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें शहीद रोशन सिंह महाविद्यालय का शिलान्यास भी शामिल है। उन्होंने शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जनता को संबोधित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ बोले- हमारी सरकार किसानों, युवाओं और बेरोजगारों के लिए काम कर रही है। भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। गड़बड़ी करने वाले जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवंश के संरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। सपाई तो दूध निकालने के बाद जानवरों को खेतों में छोड़ देते हैं, जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। सपा गो तस्करों को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के बारे में सुनता आया हूं। उनकी सरकार गोरखपुर में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल का स्मारक बना रही है। स्वामी चिन्मयानंद ने शहीद रोशन सिंह के गांव के बारे में बताया तो उन्होंने यहां आने का कार्यक्रम बनाया। शहीद के गांव में आकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह ने यहां के लिए पैंटून पुल की मांग विधानसभा में उठाई तो हमने यहां पक्का पुल दे दिया। मुख्यमंत्री ने नवादा दरोबस्त को सांसद आदर्श गांव योजना के तहत गोद लेने के लिए केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज का आभार जताया। इससे पहले केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णाराज, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद ने भी सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed