फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   66 prisiding office absent from training

66 पीठासीन अधिकारी निर्वाचन प्रशिक्षण से रहे गैरहाजिर

Tue, 25 Jan 2022 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
66 prisiding office absent from training
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठासीन अधिकारी के तौर पर ड्यूटी लगाई गई है, उनके द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सेंट पॉल्स इंटर कालेज मेें सोमवार से शुरू हो गया। दो पालियों में दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 66 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक)/ सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए पीठासीन अधिकारी बनाए गए दो हजार कर्मचारियों को बुलाया गया था। अनुक्रमांक आधार पर एक-एक हजार पीठासीन अधिकारियों को दो पालियों में सुबह दस बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गिनती किए जाने पर दोनों पालियों मेें 106 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। हालांकि, बाद में कुछ कर्मचारियों ने सीडीओ समेत जिला विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपनी अस्वस्थता के लिखित प्रतिवेदन दिए, लेकिन 66 अनुपस्थित कर्मचारियों ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की।
विज्ञापन

इस बीच, प्रशिक्षण में सीडीओ समेत डीआरडीए के परियोजना निदेशक अवधेश राम, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक आदि अधिकारियों ने पूर्व में प्रशिक्षित हो चुके मास्टर ट्रेनर्स के जरिए पीठासीन अधिकारियों को मतदान कराने की विधि समझाते हुए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अवगत कराया। सीडीओ ने कर्मचारियों को चेताया कि वह सारी बातें भली-भांति सीख लें क्योंकि बाद में किसी भी तरह की चूक होने पर आयोग के स्तर से कार्रवाई होगी। डीडीओ ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन के प्रशिक्षण में दोनों पालियों की अवधि आधा-आधा घंटा बढ़ा दी गई है। इसके तहत प्रथम पाली में दस बजे से दोपहर एक बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed