{"_id":"5c61867dbdec227367366f51","slug":"61549895293-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जुमलेबाजी के चक्कर में न पड़ें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जुमलेबाजी के चक्कर में न पड़ें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। गांधी भवन में सोमवार को साहू राठौर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा पर पिछले चुनाव में समाज को इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सपा को समर्थन देने का आह्वान किया।
इलाहाबाद से आए हरीओम साहू ने कहा कि समाज के लोग अब जुमलेबाजी के चक्कर में न पड़े और भाजपा से एकतरफा प्रेम न करें, क्योंकि पिछले चुनाव में भाजपा ने हमारे समाज का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्टी ने हमारे समाज को सम्मान दिया है, तो वह सपा ही है। पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि साहू राठौर समाज का वोट लेकर भाजपा ने उनका मान-सम्मान तक नहीं किया। उनकी पार्टी ने हमेशा समाज को सम्मान दिया है। बहराइच के विजय साहू ने कहा कि सपा सभी वर्गों का सम्मान करती है। साहू राठौर समाज को भी इसी ने सम्मान देने का काम किया है।
सर्वेश कुमार राठौर के संचालन में चले कार्यक्रम में इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश सिंह, जीवन प्रसाद साहू, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, रणंजय यादव, नवनीत यादव, रिजवान अली आदि ने भी विचार रखे। सम्मेलन में पंकज वर्मा, बहोरन राठौर, राम कुमार राठौर, स्तुति गुप्ता, अंशू साहू, कंचन राठौर, कंचन राठौर, निधि शर्मा, सनी राठौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।