फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहर में गिरे जगदीप का नहीं लगा पता,जाम लगाया

नहर में गिरे जगदीप का नहीं लगा पता,जाम लगाया

Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
नहर में गिरे जगदीप का नहीं लगा पता,जाम लगाया
फोटो-25,26
विज्ञापन


नहर में गिरे जगदीप का नहीं लगा पता, लगाया जाम
पलिया से बुलाए गए गोताखोर भी नाकाम
नहर में पानी का तेज बहाव बन रहा तलाश में बाधा

अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। स्कूल वाहन की टक्कर से शारदा नहर में गिरे जगदीप सिंह का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका है। खीरी के पलिया कस्बे से बुलाए गए आठ गोताखोर भी उसकी तलाश में नाकाम रहे। उधर, शारदा नहर का पानी बंद नहीं किए जाने के कारण जगमीत की तलाश मेें आ रही दिक्कतों से नाराज लोगों ने बुधवार शाम चार बजे नाहिल बिलसंडा मार्ग पर गांव सिंगापुर पुल पर चक्का जाम कर दिया। एसओ तेजपाल सिंह ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। देर शाम पिता की तहरीर पर पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव पीपलपुर निवासी स्कूल बस चालक गुरुदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह एक स्कूल वाहन की टक्कर से गांव ररूआ निवासी 22 वर्षीय जगदीप सिंह गांव से आगे मोड़ पर शारदा नहर में जा गिरा था, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। मंगलवार को पुलिस पूरे दिन नहर में जगदीप की तलाश कराती रही, बुधवार को पलिया से आए गोताखोरों ने नहर में कई घंटों तलाश की, लेकिन जगदीप का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने नहर विभाग के अधिकारियों से पानी बंद कराए जाने की अपील की है, जिससे जगदीप का पता लगाया जा सके, लेकिन पीलीभीत में बाइफरकेशन से पानी बंद किए जाने के बाद भी बंडा तक पानी कम होने में लगभग नौ घंटे का समय लगेगा। नहर का पानी काफी ठंडा भी है, जिस कारण गोताखोर कुछ ही देर पानी में रुक पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से नहर का पानी बंद कराए जाने की मांग कर रहे लोग बुधवार शाम चार बजे आक्रोशित हो उठे और उन्होंने नाहिल बिलसंडा मार्ग पर शारदा नहर पुल पर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने कहा कि वह मंगलवार से नहर में पानी कम कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। बंडा एसओ तेजपाल सिंह ने लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया। इस दौरान आधा घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार श्यामवीर सिंह को ज्ञापन दिया गया कि शारदा नहर का पानी कम ना किया गया तो बृहस्पतिवार को पुवायां में राजीव चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।


फोटो-26,जगदीप के पिता को सांत्वना देते भाजपा नेता राजवीर सिंह

भाजपा नेता राजवीर बोले, हर संभव मदद देंगे
बंडा। बुधवार को भाजपा नेता राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और कहा कि परिवार के लोग कहीं से भी गोताखोर बुला सकते हैं, वह उनका भुगतान अपने पास से कर देंगे। राजवीर सिंह ने कहा कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों, शारदा नहर खंड के अधिकारियों से भी जगदीप की तलाश में मदद की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed