{"_id":"5b86e63642c792465274b8aa","slug":"61535567414-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल दो और लोगों ने तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल दो और लोगों ने तोड़ा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26,रामदेव का फाइल फोटो
फोटो-27, रोते बिलखते रामदेव के परिजन
फोटो-28 राहुल का फाइल फोटो
फोटो-29 रोते बिलखते राहुल के परिजन
हादसे में घायल दो और लोगों ने तोड़ा
मरने वालों की संख्या हुई तीन, परिजनों में मचा कोहराम
बाइकों की भिड़ंत के साथ ही आए थे ट्रक की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन स्थित सरायकाइयां में मंगलवार रात हुए हादसे में घायल दो और लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक घायल का अभी इलाज चल रहा है। घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें कि थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऊंटहा निवासी 35 वर्षीय राजवीर अपने साथी गांव के ही 30 वर्षीय रामकरन के साथ बाइक से शहर से अपने गांव को लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे बाइक जैसे ही सरायकाइयां के पास पहुंची, तभी ट्रक को ओवरटेक करके बाइक आगे निकालने के दौरान सामने से रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी 28 वर्षीय राहुल सैनी अपने साथी तहबरगंज निवासी 17 वर्षीय रामदेव के साथ बाइक लेकर आ गया। दोनों बाइकों की भिड़ंत होते ही ये लोग पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहुल सैनी ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रामदेव ने इलाज को बरेली जाते समय रास्ते में कटरा के पास रात तीन बजे दम तोड़ दिया। रामकरन का इलाज चल रहा है।
--------
घटना से हर किसी की आंखें हुईं नम हो रहीं थीं
भावलखेड़ा। सरायकाइयां में हादसे में घायल हुए तहबरगंज निवासी छेदालाल के बेटे राहुल सैनी और मिश्रीपुर की प्रधान मैना देवी के भतीजे रामदेव के परिजन दोनों की सलामती की दुआ कर रहे थे। प्रधान का भतीजा रामदेव परिवार में सबसे छोटा था, इसलिए सबका दुलारा था। दोनों की मौत पर हर किसी की आंखें नम हो रहीं थीं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
राहुल चार भाइयों संजय सैनी, रवि मोहन, रमेश चंद्र के बीच तीसरे नंबर का था। हादसे में घायल होने की जैसे ही सूचना छेदालाल व उनके परिजनों को लगी तो वह लोग तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए। इसी तरह रोते-बिलखते रामदेव के परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए परिजन सलामती की दुआ कर रहे थे लेकिन रात करीब 11 बजे राहुल ने दम तोड़ दिया तो परिवार की उम्मीदें बिखर गईं। राहुल बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। राहुल के पिता मैकडावेल कंपनी में कार्यरत हैं। बेटे की मौत पर मां रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। रामदेव के परिवार के लोग उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे बरेली ले जाने लगे लेकिन इन लोगों की उम्मीद भी कटरा पहुंचते-पहुंचते टूट गई। रामदेव ने बरेली पहुंचने से पहले की दम तोड़ दिया। रामदेव के पिता राजेंद्र मिश्रीपुर चौराहे के पास मिठाई की दुकान चलाते हैं। वह भाइयों सुनील, शेरपाल, निशांत, गंगा के बीच सबसे छोटा था। उसकी एक बहन नीतू शादीशुदा है। बेटे की मौत पर मां धनदेवी की हालत खराब है।
-------
मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया
शाहजहांपुर। इसी हादसे में सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ऊंटहा निवासी राजवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी लालता देवी बार-बार बेहोश हो रही थी। उसके एक चार वर्ष का बेटा प्रिंस हैं। लालता गर्भवती है। उसके सामने आने वाले बच्चे और मौजूद प्रिंस की परवरिश की चिंता खड़ी हो गई है। ब्यूरो