{"_id":"5b8597e742c79246494d3e36","slug":"61535481831-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटा देरी से आई दून एक्सप्रेस, स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटा देरी से आई दून एक्सप्रेस, स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 घंटा देरी से आई दून एक्सप्रेस, स्टेशन पर कटी यात्रियों की रात
सही समय नहीं बताने पर स्टेशन मास्टर से हुई नोकझोंक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। दून एक्सप्रेस निर्धारित समय से 11 घंटा देरी से आने पर यात्रियों को स्टेशन पर ही पूरी रात गुजारनी पड़ी। इस दौरान ट्रेन आने का सही समय नहीं बताए जाने पर कुछ यात्रियों की स्टेशन मास्टर से नोक झोंक भी हो गई।
हाबड़ा से चलकर देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार रात 8:40 बजे रोजा और लगभग नौ बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंचना था। ट्रेन आने में हो रही देरी के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्री परेशान होने लगे। लगभग एक घंटा गुजर जाने के बाद कुछ यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से ट्रेन आने का समय पूछा तो बताया गया कि आधा घंटा बाद ट्रेन आने वाली है। इसी तरह हर बार आधा आधा घंटे की बात कहकर जब दो बजे तक बरगलाया गया, तब फिर कुछ यात्रियों को गुस्सा आ गया और उनकी स्टेशन मास्टर से नोक झोंक हो गई। उनका कहना था कि यदि समय बता दिया जाता तो वह लोग कहीं न कहीं अपनी नींद पूरी कर लेते और ट्रेन आने के समय पर स्टेशन पहुंच जाते, ऐसे तो पूरी रात ट्रेन आने के इंतजार में जाग कर कटी जा रही है। ट्रेन सुबह लगभग सात बजे रोजा स्टेशन पहुंची, तब यात्री उससे रवाना हुए। कुछ यात्री ऐसे भी थे जो तड़के चार बजे दूसरे वाहनों से देहरादून के लिए निकल गए। इस तरह की स्थिति रोजा और शाहजहांपुर स्टेशन पर बनी रही।