{"_id":"5b8441c942c792466c101134","slug":"61535394249-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दंपति समेत तीन की मौत, बालिका घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दंपति समेत तीन की मौत, बालिका घायल
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में दंपति समेत तीन की मौत, बालिका घायल
निगोही में खेरा संडा के पास आमने-सामने टकराईं बाइकें
नेशनल हाईवे पर कार ने बालिका को मारी टक्कर, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बालिका घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना निगोही क्षेत्र केे गांव खेरा संडा निवासी 40 वर्षीय रानी रक्षाबंधन पर रविवार सुबह 45 वर्षीय पति हरिशंकर के साथ पीलीभीत के थाना दियूरिया क्षेत्र के बड़ागांव स्थिति मायके में भाई मेवाराम व रामकिशन को रखी बांधने गईं थीं। रविवार शाम को ही दोनों लोग वहां से अपने घर को चल दिए। रात करीब 8:30 बजे बाइक जब बीसलपुर-शाहजहांपुर रोड पर गांव की मोड़ के पास पहुंची, सामने से आए बाइक वाले ने टक्कर मार दी। इससे हरिशंकर के सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मय बाइक के भाग गया। रानी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां सुधार नहीं होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रानी नेे रास्ते में रात 12:30 बजे दम तोड़ दिया।
उधर, पुवायां-निगोही रोड पर गांव नबाबपुर गंगा के पास रविवार देर शाम बाइकों की भिड़ंत में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग निवासी 55 वर्षीय अजयपाल सिंह की मौत हो गई। वह अकेले पुवायां से गांव को बाइक से लौट रहे थे। हादसे में घायल होने के बाद उन्हें पुवायां सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में तड़के 4:15 बजे अजय ने दम तोड़ दिया। इधर,नेशनल हाईवे पर कार की चपेट में आकर गांव मौजमपुर निवासी हरिराम की 12 वर्षीय बेटी आरती घायल हो गई। वह अपने बहनोई थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव सुराही निवासी अरविंद और अपनी मां मैना देवी के साथ बाइक से तिलहर क्षेत्र के गांव हिस्महा स्थित ननिहाल से लौटी थी। हाईवे पर गांव की मोड़ के पास सुबह 10:30 बजे कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आरती की मां और बहनोई को भी मामूली चोटें आईं हैं, जबकि आरती का एक पैर टूट गया। उसे बरेली रेफर किया गया है।