{"_id":"5b5a146e4f1c1b49748b70a1","slug":"61532630126-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी मंडी में लगाए निशान, आज से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी मंडी में लगाए निशान, आज से हटेगा अतिक्रमण
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी मंडी में लगाए निशान, आज से हटेगा अतिक्रमण
दोनों ओर 18-18 फीट खाली कराई जाएगी सड़क, नोकझोंक
फोटो-19, 20
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। लकड़ी मंडी को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को एडीएम बच्चू सिंह, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने यहां पहुंच कर जायजा लिया। फोर्स की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क के दोनों ओर निशान भी लगाए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया। अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
शहर में घंटा घर और इससे सटी लकड़ी मंडी में सुंदरीकरण प्रस्तावित है। नगर निगम की टीम यहां अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार निशान लगाने पहुंच चुकी है। व्यापारियों का विरोध होने के चलते निशान तक नहीं लगाए जा सके थे। लकड़ी मंडी में सड़क के दोनों ओर 18-18 फीट जगह खाली कराई जानी है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों की मौजूदगी में निशान लगाने का काम पूरा कर लिया गया। हालांकि, इस दौरान कई दुकानदारों ने विरोध भी किया। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार से यहां अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।