{"_id":"5b33ce4e4f1c1bfd6e8ba197","slug":"61530121806-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे फेल रहा बनथरा में अप लाइन का सिग्रल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे फेल रहा बनथरा में अप लाइन का सिग्रल
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे फेल रहा बनथरा में अप लाइन का सिग्नल
शाहजहांपुर। मंगलवार को हुई बारिश की बजह से रेल ट्रैक पर पानी भर जाने से अर्थिंग सेक्शन में आई खराबी के चलते बुधवार को अप लाइन पर बनथरा के पास सिग्नल फेल हो गया। इस दौरान आधा दर्जन रेल गाड़ियों को मीमो देकर निकाला गया। तीन बजे सिग्नल की खराबी को दुरुस्त किया जा सका।
अप लाइन पर बनथरा में सिग्नल में बुधवार दोपहर खराबी आई। इस बारे में सूचना कंट्रोल को दी गई। सूचना पर कंट्रोल और पावर केबिन सक्रिय हो गए। अप लाइन की रेलगाड़ियों को रास्ते में रोकना पड़ा। बाद में मीमो देकर ट्रेनों को बरेली की ओर रवाना किया गया। इस दौरान लखनऊ मेल, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस की रफ्तार पर ब्रेक लगे। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन बजे सिग्नल को दुरुस्त किया जा सका। इसके बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। ब्यूरो