{"_id":"5ab523fa4f1c1ba4238b6e1f","slug":"61521820666-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठास मेला-2018 में उमड़े देश-विदेश के गन्ना किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठास मेला-2018 में उमड़े देश-विदेश के गन्ना किसान
Updated Fri, 23 Mar 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-6, 7, 9
खेतों में गन्ना रहने तक चलेंगी चीनी मिलें: प्रमुख सचिव
मिठास मेला-2018 में उमड़े देश-विदेश के गन्ना किसान
बेहतर चीनी परता वाली मिलें, बड़े गन्ना किसान पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में आयोजित मिठास मेला-2018 में देश के कई राज्यों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी गन्ना किसान पहुंचे। मेला का उद्घाटन प्रदेश के प्रमुख सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास संजय एस भूसरेड्डी, डीएम अमृत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। मेला में अपर गन्ना आयुक्त (शोध और समन्वय) वीके शुक्ला, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसएन सिंह, डीएससीएल शुगर मिल के अधिशासी निदेशक आरएल टामक आदि ने सहभागिता की। इस दौरान प्रदेश में सबसे अच्छा चीनी परता देने वाली चीनी मिलों और प्रगतिशील गन्ना किसानों को सम्मानित किया गया।
प्रमुख सचिव चीनी उद्योग और गन्ना विकास संजय एस भूसरेड्डी ने गन्ना किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में रिकार्ड गन्ना उत्पादन के साथ रिकार्ड चीनी उत्पादन हुआ है। इसका श्रेय गन्ना किसानों को जाता है। उन्होंने कहा कि किसान परेशान न हाें जब तक खेतों में गन्ना है तब तक चीनी मिलें चलेंगी। सभी किसानों का गन्ना मिलों तक पहुंचे इसके लिए रि-सर्वे कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके लिए किसानों को भी वैज्ञानिक विधि से खेती के साथ उन्नत प्रजातियों के बीजों का प्रयोग करना होगा। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने परिषद द्वारा विकसित की गईं उन्नत प्रजातियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिक निरंतर इस दिशा में काम कर रहे हैं कि कम लागत और मेहनत में अधिक उत्पादन हो। उन्होंने नवीन विकसित प्रजातियों के बारे में किसानों को बताया। मेला में प्रमुख सचिव ने गन्ना उत्पादन में आधुनिक तकनीक अपनाने वाले शाहजहांपुर के किसान कौशल मिश्रा, बिजनौर के बदन सिंह और लखीमपुर के आलोक शुक्ला को पुरस्कृत किया। उच्च चीनी परता देने वाली किसान सहकारी चीनी मिल स्नेहरोड बिजनौर, द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी और द्वारिकेश चीनी मिल बहादरपुर को भी सम्मानित किया। मेला में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों के साथ पड़ोसी देश नेपाल के भी काफी संख्या में गन्ना किसान पहुंचे। कई जिलों के जिला गन्ना अधिकारियों ने भी शिरकत की।
0
मिठास-2018 स्मारिका का विमोचन
फोटो-8
प्रमुख सचिव चीनी उत्पादन और गन्ना विकास विभाग संजय एस भूसरेड्डी और उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने मेला के दौरान परिषद की वार्षिक स्मारिका मिठास-2018 का भी विमोचन किया। स्मारिका में गन्ना किसानों के लिए गन्ना उत्पादन से जुड़ी अहम और बारीक जानकारियां दी गई हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि निश्चित की इस स्मारिका का गन्ना किसानों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
0
उन्नत प्रजातियों के बीज खरीदने को किसानों में रही होड़
फोटो-10
मिठास मेला में गन्ना शोध परिषद की ओर से उन्नत प्रजातियों के गन्ना बीजों के स्टॉल भी लगाए गए। मेला में किसानों को उन्नत प्रजातियों के बीजों के जरिए कम लागत और मेहनत में अधिक गन्ना उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। मिठास मेला में लगे गन्ना बीजों के स्टॉल पर किसानों का काफी भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने उन्नत प्रजाति के गन्ना बीजों की खरीद की।
0
निदेशक को करना पड़ा असहज स्थिति का सामना
मिठास मेला में पहुंचे किसानों को संबोधित करते वक्त गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। दरअसल, काफी संख्या में किसान गन्ना पर्चियां न मिलने से नाराज थे। उनका कहना था कि खेतों में गन्ना खड़ा है और गेहूं बुवाई का सीजन आ चुका है। उनको पर्चियां नहीं मिल रहीं। जब निदेशक बोल रहे थे तब सैकड़ों किसानों ने उत्तेजित होते हुए गन्ना पर्चियों की मांग उठानी शुरू कर दी। इस दौरान निदेशक को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।