फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बीज पर अनुदान लेने को पंजीकरण कराएं किसान

बीज पर अनुदान लेने को पंजीकरण कराएं किसान

Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
बीज पर अनुदान लेने को पंजीकरण कराएं किसान
pumpkin seeds
-राजकीय गोदामों पर भेजा गेहूं, सरसोें, मसूर का बीज
विज्ञापन

शासन ने गेहूं के प्रमाणित एवं आधारीय बीज पर अनुदान 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है, लेकिन इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो कृषि विभाग में पंजीकरण कराएंगे। बीज खरीदते समय किसानों को पूरा मूल्य भुगतान करना होगा और अनुदान की धनराशि उनके बैंक खातों मेें डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। कृषि विभाग को इस वर्ष रबी सीजन के लिए 10 हजार क्विंटल गेहूं बीज वितरण का लक्ष्य दिया गया है और अब तक करीब चार हजार क्विंटल बीज राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेजा जा चुका है।
किसानों को प्रमाणित और आधारीय बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में ब्लॉक स्तर पर 14 राजकीय कृषि बीज भंडार स्थापित किए हैं। शहरी क्षेत्र में ददरौल ब्लॉक का बीज भंडार बरेली रोड पर है जबकि भावलखेड़ा का ब्लॉक कार्यालय के पीछे स्थित है। इसके अतिरिक्त कांट, कलान, जलालाबाद, सिंधौली, पुवायां, खुटार और बंडा में बीज भंडार सरकारी भवनों में संचालित हैं। मदनापुर में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने को वहां के गोदाम का अतिरिक्त प्रभार कांट के भंडार प्रभारी को दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों से दूर है मिर्जापुर का बीज भंडार
मिर्जापुर में बीज भंडार का पुराना भवन जर्जर हो जाने से उसे करीब एक दशक पहले निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है, इसलिए वहां बहरिया रोड पर किराए की एक दुकान से बीज गोदाम संचालित हो रहा है। विभागीय कर्मचारी रामपाल सिंह को वहां प्रभारी नियुक्त किया गया है, लेकिन गोदाम की पहचान के लिए वहां कोई बोर्ड-बैनर नहीं लगाए जाने से तमाम किसान उससे अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम 1600 रुपये मिलेगा बीज अनुदान
कृषि निदेशालय के निर्देशानुसार गेहूं का प्रमाणित बीज 3100 रुपये और आधारीय बीज 3350 रुपये प्रति क्विंटल में मिलेगा। बीज की दोनों श्रेणियों में क्रमश: 1550 और 1600 रुपये अनुदान मिलेगा, लेकिन बीज पूरी कीमत देकर खरीदना होगा। अनुदान का लाभ पाने के लिए किसान नजदीकी बीज भंडार पर बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड और खसरा नकल प्रस्तुत कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

मसूर के बाद गेहूं बीज की बढ़ी मांग
बीज गोदामों के माध्यम से मसूर बीज वितरण कराया जा चुका है। चूंकि, जिले में रबी सीजन में गेहूं की बंपर खेती होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब गेहूं बीज वितरण पर फोकस किया गया है। शासन से नियत लक्ष्य के विपरीत 4048 क्विंटल गेहूं बीज का वितरण कराया जा रहा है। बीज भंडारों पर 27 क्विंटल सरसों बीज भी सप्लाई किया जा चुका है।


राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं की अधिक पैदावार देने वाली एचडी-2967, पीबीडब्ल्यू-550, डीपी-621-50 आदि किस्मों का बीज राजकीय भंडारों को भेजा गया है। किसान इनमें से किसी भी प्रजाति के बीज का बुवाई के लिए चयन कर सकते हैं। अभी राजकीय भंडारों पर पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। जल्द ही बीज की अगली खेप मंगाई जाएगी।
-आनंद त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed