फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर जमकर किया प्रदर्शन

स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर जमकर किया प्रदर्शन

Mon, 14 Aug 2017 07:27 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंककर जमकर किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के बेतुके बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। सामाजिक संगठन जनता की आवाज और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टाउनहाल में शहीद उद्यान गेट से लेकर शहीद प्रतिमाओं तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में वहीं पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बीते दिन सपा लोेहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बच्चों की अकाल मौतों को मुद्दा बनाकर पुत्तू लाल चौराहा पर उग्र प्रदर्शन करके प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका था। इसी घटना के विरोध में भाकपा और जनता की आवाज के कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। शहीद उद्यान गेट पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला तैयार कर उसे नगरपालिका कार्यालय कैंपस में शहीद प्रतिमाओं के समक्ष फूंक दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जनता की आवाज के संस्थापक अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा गोरखपुर की घटना पर दिए गए स्वास्थ्य मंत्री ने बयान को शर्मनाक बताया। कहा, यह सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है। भाकपा के वरिष्ठ नेता रामशंकर लाल ने कहा कि देश-प्रदेश मेें अपराधों की बाढ़ आई है, लेकिन मोदी और योगी देश को नफरत की आग में झोंकने पर आमादा हैं। भाकपा नेता ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग की। साथ ही और केंद्र सरकार मृतक बच्चों के घरवालों को 25-25 लाख रुपये मुुआवजा की मौंग की। प्रदर्शन में सोनी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनुराधा, सुरेश कुमार, अतर सिंह राणा, अतीक अहमद, रूपा शर्मा, अमन गुप्ता, प्रमोद कुमार, रचना, लक्ष्मी, सुधा, शकील मंसूरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी किसान संघ ने की कार्रवाई की मांग
समाजवादी किसान संघ का शिष्टमंडल कलक्ट्रेट में डीएम से मिला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में गोरखपुर कांड की सीबीआई जांच के साथ दोषियों पर अतिशीघ्र कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष लल्ला सिंह यादव, संजीव कुमार, शिवपाल सिंह, हरिपाल सिंह, कफील अहमद, साजिद खां, विपिन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed