{"_id":"595cdd784f1c1b22528b45be","slug":"61499258232-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचूक निशाना साधने चली लड़कियों की फौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचूक निशाना साधने चली लड़कियों की फौज
Updated Wed, 05 Jul 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। 25 यूपी बटालियन में लखनऊ डायरेक्ट्रेट का सीएटीसी एवं टीएससी (प्री) संयुक्त एनसीसी प्रशिक्षण शिविर बुधवार से शुरू हो गया। कैंप में लगभग 550 महिला कैडेट्स शामिल हो रही हैं। शिविर का उद्घाटन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल केएस शेरावत ने किया। इसके बाद कैडेट्स को रेंज पर ले जाकर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
जीएफ कॉलेज में उद्घाटन सत्र में शेरावत ने कैडेट्स को संबोधित कर कहा कि इस शिविर में प्रशिक्षण देकर दिल्ली में होने वाले थल सेना शिविर के लिए कैडेट्स को तैयार किया जाएगा। इसलिए कैडेट्स इस कैंप को गंभीरता से लें और पूरी ईमानदारी तथा अनुशासन के साथ फौज का अभ्यास करें। सभी कैडेट्स प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहें, ताकि उन्हें ट्रेनिंग में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान उन्हें फायरिंग, आब्स्टिकल, हेल्थ एंड हाइजिन, मैप रीडिंग, टेंट पिचिंग आदि के साथ सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिता में खरा उतरना होगा। कर्नल शेरावत ने बताया कि विजयी कैडेट्स को विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से दिल्ली कैंप में भेजा जाएगा।
फायरिंग से पूर्व सूबेदार गुरमेल सिंह और सूबेदार मेवा सिंह ने छात्राओं को सीएटीसी कैंप के अंतर्गत .22 राइफल और 7.62 एलएमजी के बारे में जानकारी दी। इसी कड़ी में लेफ्टिनेंट कर्नल एचसी पांडेय की देखरेख में आब्स्टिकल के अंतर्गत बीम, जिग-जैक बैलेंस, खाईं पार करने केे तौर-तरीके समझाकर उसका अभ्यास कराया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल पांडेय ने बताया कि सैनिक को खाइयां पार करने में महारत हासिल होना चाहिए, क्योंकि युद्ध के दौरान ऐसी स्थितियां सामने आती रहती हैं। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल शौकत अली खां, कर्नल एसके यादव, कर्नल बलराज सरदाना, मेजर एनयू खान, सूबेदार मेजर भरत सिंह समेत पीआई स्टाफ का योगदान रहा।