फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6 suspect send to district hospital

एक बच्चा समेत छह संदिग्ध लोगों को जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा गया

Thu, 14 May 2020 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
6 suspect send to district hospital
जलालाबाद। लुधियाना से हरदोई आई ट्रेन से आने के बाद जलालाबाद पहुंचे परिवार को जांच हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। यह परिवार मंगलवार शाम बस के जरिये लौटा था, जिसमें एक बच्चा समेत छह लोग शामिल हैं। इसके अलावा शेल्टर होम पहुंचे अन्य 29 लोगों को मेडिकल जांच के बाद होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गाजियाबाद से 29 श्रमिक राजकीय महाविद्यालय के शेल्टर होम पहुंचे। सभी की स्क्रीनिंग कराने के बाद राशन किट देकर घरों को भेज दिया गया। नायब तहसीलदार लालाराम वर्मा ने बताया कि गांव सरैया के रहने वाले एक 11 वर्षीय बच्चे समेत छह लोग लुधियाना से ट्रेन द्वारा मंगलवार शाम यहां शेल्टर होम पहुंचे थे। नायब तहसीलदार ने बताया कि हरदोई जनपद के तहसील शाहाबाद के दो लोग संदिग्ध पाए गए हैं। संभावना है कि यह संदिग्ध भी उसी ट्रेन से आए हैं, जिससे सरैयां निवासी छह लोग आए हैं। इसलिए इन सभी को संदिग्ध मानते हुए घर भेजने के बजाय रात में राजकीय महाविद्यालय के शेल्टर होम में रखा गया और बुधवार सुबह सभी को सैपलिंग के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ट्रक में छिपकर पहुंचे दो दर्जन लोग
सरकार द्वारा बस तथा ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद भी लोगों का चोरी छिपे घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम नगर के मुख्य चौराहे से गुजर रहे ट्रक को पुलिस ने चेक किया जिसमें करीब दो दर्जन लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह लोग गाजियाबाद से चलकर लखनऊ अपने घर जा रहे थे। बताया कि कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद वे लोग बरेली पहुंचे, जहां उन्हें यह ट्रक मिल गया। ट्रक में सवार लोगों मे कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। कुछ देर रोककर पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से शेल्टर होम पहुंचे तीन और घर पहुंचे 24
गांव देहात ही नहीं, नगर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में चोरी छिपे लोग अपने घरों को पहुंचे हैं। इनमें से अधिकांश ने अपना चेकअप भी नहीं कराया है और होम क्वारंटीन के निर्देश का पालन भी नहीं कर रहे हैं। इसके चलते इनके आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं और इनके घूमने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंच रही हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में शेल्टर होम के माध्यम से घर पहुंचने वाले लोगों की संख्या केवल तीन है लेकिन प्रशासन की निगरानी समिति द्वारा 24 अन्य ऐसे लोगों के नाम अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं जो चोरी-छिपे घर पहुंचे हैं। ऐसे ही अल्हागंज कस्बे के तीन मोहल्लों में हरियाणा और तेलंगाना से सात लोग अपने घरों को चोरी छिपे पहुंचे हैं।

नगर के सभी मोहल्लों में निगरानी समितियां गठित की गई हैं। उनके माध्यम से जिन 24 लोगों के आने की सूचना मिली है, सभी के घरों पर क्वारंटीन रहने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इसके बाद भी जहां लोगों के घूमने की सूचना मिलती है, वहां जाकर क्वारेंटीन रहने के सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। - डीएस वर्मा, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed