फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   6.80 lakh plantation administration gears

6.80 लाख पौधरोपण को प्रशासन ने कमर कसी

Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 21 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विकास खंडों में एक दिन में 6.80 लाख पौधरोपण कराने को प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम पुष्पा सिंह ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके वृहद पौधरोपण की तैयारियां 15 दिन के अंदर पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि 15 जून से 20 जुलाई के बीच किसी भी दिन जिले में एक साथ इतने पौधे लगाए जाने हैं। इसलिए पौधरोपण से संबंधित कोई भी कार्य अपूर्ण नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि फलदार पौधाें लगाए जाने हैं और कोई भी पौधा चार फुट से कम नहीं होना चाहिए। पौधे कतार में लगाए जाएं और उनके बीच निश्चित दूरी होनी चाहिए। डीएम ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीएफओ को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने और सूखे पौधों के स्थान नया पौधा लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार से उन सभी शिक्षकों की सूची तलब की जिनकी पौधरोपण में ड्यूटी लगाई जानी है। उन्होंने नहर पटरियों के किनारे और तटवर्ती जमीन पर पौधरोपण को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि इससे पौधों को पानी की कमी नहीं होने पाएगी। डीएम ने पौधरोपण में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिस जगह पौधरोपण कराया जाए, वहीं के स्थानीय लोगों को इस काम से जोड़ा जाए जिससे कि उनका पौधों से लगाव बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed